Skip to main content

Jharkhand daily news

गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव उनसे मिलने रिम्स निदेशक आवास केली बंगला पहुंचे। इस दौरान बंगला के सामने सड़क पर आरजेडी कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। सड़क जाम हो गई। आमजनों को पार्किंग को लेकर परेशानी होने लगी। ऐसे में रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में गंभीर मरीज के एक परिजन ने गाड़ी पार्क करने के लिए कार्यकर्ताओं से सड़क पर लगा जाम हटाने को कहा।

इस पर कार्यकर्ता उस व्यक्ति पर ही भड़क गए। उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और पीटने पर उतारू हो गए। बंगले के अंदर तेज अपने पिता से मिल रहे थे और बाहर राजद कार्यकर्ता अपना तेज दिखा रहे थे। महिला कार्यकर्ता भी शांत रहने को तैयार नहीं थीं। इस दौरान करीब 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। अंत में वह व्यक्ति किसी तरह अपनी गाड़ी में बैठकर जान बचाकर भागा। जबकि लालू प्रसाद से मिलने से पहले तेज प्रताप ने सुबह में कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही पिता से मिले।

आधे से ज्यादा जदयू विधायक संपर्क में, समय पर नाम बताएंगे : तेजप्रताप
लालू से मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने कहा कि बिहार में राजद पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगा। कुछ खबरें मीडिया में अफवाह के तौर पर भी फैलाई जा रही हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की पार्टी से चल रही नाराजगी पर कहा कि रघुवंश चाचा से प्रतिदिन बात होती है। बिहार में महागठबंधन चुनाव लड़ेगा और महागठबंधन ही चुनाव जीतेगा। राजद नेताओं के जदयू में जाने पर कहा कि जदयू के आधे से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं। समय आने पर उनका नाम बता देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नेताजी! गलती आपकी और आप ही आंख दिखा रहे हैं, उंगली उठा रहे हैं...


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b5lnKh
via IFTTT

Comments