Skip to main content

Jharkhand daily news

राज्य में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही। गुरुवार को राज्य में 1365 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। जिसमें रांची से 328, बोकारो से 38, चतरा से 26, देवघर से 20, धनबाद से 36, दुमका से 20, पूर्वी सिंहभूम से 163, गढ़वा से 109, गिरिडीह से 64, गोड्डा से 15, गुमला से 28, हजारीबाग से 47, जामताड़ा से 23, खूंटी से 18, कोडरमा से 80, लातेहार से 44, लोहरदगा से 17, पाकुड़ से 8, पलामू से 27, रामगढ़ से 96, साहेबगंज से 88, सरायकेला से 22, सिमडेगा से 10 और पश्चिमी सिंहभूम से 43 मरीज शामिल हैं।

इसके साथ ही राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 34676 हो गई है। गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों से 633 मरीज ठीक हुए। इसमें रांची के 61 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक 23119 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 11180 है। गुरुवार को राज्य में 10 मरीजों की मौत हुई। इसमें धनबाद से एक, जमशेदपुर से छह, लातेहार से एक, रामगढ़ से दो मरीजों की मौत शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1365 new patients, 10 deaths; 328 infected in Ranchi; 633 corona patients healthy in state


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QzIq6w
via IFTTT

Comments