Skip to main content

Jharkhand daily news

देश, समाज को साथ लेकर चलते हुए शिखर पर पहुंची टाटा स्टील प्रबंधन आज भी संस्थापक के सपनों को साकार महामारी में व्यवसायिक प्राथमिकता को सेकेंडरी बता सामाजिक जरूरतों को पूरा कर रही है। इसकी झलक सोमवार को टाटा स्टील के मंथली एमडी ऑनलाइन में दिखी। एमडी ने कहा - टाटा स्टील कम्युनिटी को लेकर चलती है। यहां के कर्मचारी भी इसी कम्युनिटी से आते हैं। इसलिए टीएमएच में टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए अलग इलाज की व्यवस्था नहीं की जा सकती है।

मांग के अनुरूप हो रहा है उत्पादन

एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा - कंपनी की स्थिति में सुधार हुआ है। जून की अपेक्षा जुलाई में तेज सुधार है। इसलिए उम्मीद है कि स्थिति और बेहतर होगी। कोरोना को लेकर सरकार व प्रशासन के साथ कंपनी काम कर रही है। टीएमएच में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। चिकित्सा सुविधाएं बढ़ रही है व जरूरत पड़ेगी तो और बढ़ाई जाएगी। वहीं सेल्स के वीपी पियूष गुप्ता ने कहा -बाजार मांग के अनुसार उत्पादन हुआ है। परिणामस्वरूप तैयार प्रोडक्ट को तत्काल बाजार मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TMH will not have separate arrangement for workers and outsiders in epidemic: Narendran


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i3E6Z3
via IFTTT

Comments