Skip to main content

Jharkhand daily news

टीएमएच में ढाई घंटे में पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि सोमवार को कुल सात लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा। पहली मौत सुबह 9.30 बजे हुए जबकि पांचवीं दोपहर 12.10 बजे। टीएमएच प्रशासन की ओर से हर दिन सुबह प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाती है। सुबह नौ बजे भेजी रिपोर्ट में अस्पताल प्रबंधन ने सब सामान्य बताया।

सुबह 9.30 बजे जुगसलाई के 47 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। 9.45 बजे शास्त्रीनगर कदमा की 64 साल की महिला ने दम तोड़ दिया। साकची राजेंद्र नगर के 81 साल की बुजुर्ग का सुबह 10.05 बजे निधन हो गया। इसके बाद 10.05 बजे कदमा भाटिया बस्ती के 76 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।

वहीं दोपहर 12.10 बजे मानगो टैंक रोड की 77 साल की बुजुर्ग महिला का निधन होने से चिकित्सकों के साथ मरीजों में डर देखने को मिला। वहीं टीएमएच में शाम में 74 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक साकची वाटर वर्कर्स रोड का रहने वाला है। तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को टीएमएच में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को भुइंयाडीह स्थित सुवर्णरेखा घाट पर किया जाएगा। जबकि चाईबासा बारी मुहल्ला मस्जिद के 60 साल के पुरुष ने अपनी बेटी के घर दम तोड़ दिया। निधन के बाद जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

चमरिया गेस्ट हाउस के 22 कर्मी पॉजिटिव

टाटा स्टील के चमरिया गेस्ट हाउस के 22 कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। कंपनी का यह पहला गेस्ट हॉउस है, जिसके कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इस संबंध में टाटा स्टील या गेस्ट हाउस का संचालन करने वाली कंपनी जुस्को की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है पर जिला सर्विलांस टीम की ओर से जिला प्रशासन को सोमवार को दी गई संक्रमितों की सूची में इस बात का उल्लेख हैं। मिली जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस में टीएमएच के वे डॉक्टर रह रहे थे जो कोविड 19 मरीजों के इलाज में लगे हैं।

वहीं गेस्ट हाउस के पिछले हिस्से को क्वारेंटाइन सेंटर के तौर में उपयोग किया जा रहा था, जिसमे कंपनी के अधिकारियों को अधिकारी को रखा जा रहा था। इसके अलावा गेस्ट हाउस में कंपनी से जुड़े कई लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में रिपोर्ट आने के साथ ही कंपनी प्रबंधन की ओर से उन लोगों को ट्रेस किया जा रहा है जो इन संक्रमितों के संपर्क में आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साकची में पीपीई किट में जांच करने पहुंची टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i28vaf
via IFTTT

Comments