प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू की अध्यक्षता में शनिवार काे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के संबंध में एक बैठक ग्राम संगठन के सदस्यों के साथ आयोजित की गई। बैठक में जल्द से जल्द शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही शौचालय निर्माण में गुणवत्ता एवं सरकार द्वारा तय मानक का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई।
बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण की भी समीक्षा की। सभी पंचायत सचिव को वित्तीय वर्ष 2020-21 के आवास पंजीकरण हेतु आवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लंबित आवासों को 31 अगस्त तक पूर्ण कराने को कहा गया। बैठक में जिला समन्वयक (एसबीएम-जी) अमन कुमार झा, कनीय अभियंता मनोज कुमार, सोशल मोबिलाइजर बसुमती व अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QeuWx1
via IFTTT
Comments
Post a Comment