Skip to main content

Jharkhand daily news

पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत चिरकी पंचायत के नावाडीह में आवाजाही सड़क पर नारायण महतो एवं सुखलाल महतो के बीच जमीन विवाद के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विवाद को सुलझाने के लिए सीओ विनय प्रकाश तिग्गा एवं थाना प्रभारी अशोक प्रसाद को आवेदन दिया है। नावाडीह के ग्रामीण राजकिशोर महतो ने बताया कि चिरकी से नावाडीह आने-जाने वाले मुख्य सड़क को घेर देने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क को बीचोंबीच घेर दिया गया है। सड़क किनारे से भी मिट्टी काट कर हटा दिया गया है जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बढ़ गयी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि मामले पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को लेकर डीसी एवं एसपी को आवेदन दिया जाएगा। नरेश महतो ने बताया कि गांव की सड़क को घेरने का काम नारायण महतो, पुनीत महतो, लखेदर महतो, कोकिल महतो एवं प्रसादी महतो के द्वारा किया गया।

दर्जनों लोगों ने आवेदन दिया है। अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी से जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों में मुख्य रूप से चेतलाल महतो, राजेश महतो, कुलदीप महतो, खेमलाल महतो, मोहन महतो, सुखलाल महतो, खूबलाल महतो, राजकिशोर, मिथलेश महतो, पिन्टू महतो, मुकेश महतो, पिन्कू महतो आदि ने की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E4ppXD
via IFTTT

Comments