Skip to main content

Jharkhand daily news

लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक कैंपस के पास स्थित झोपड़ी में रहने वाले राजन नाम के युवक का शव उसके घर में मिला। शव के पास पत्नी रानी बैठी हुई थी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना लोअर बाजार पुलिस को दी। रानी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 8.30 बजे सब्जी काट रही थी।

उसी दौरान उसका पति राजन नशे में धूत उसके पास आया। पैसे मांगने लगा। रानी ने कहा उसके पास पैसे नहीं है। दोनों के बीच बकझक हुई फिर राजन ने उसके हाथ से सब्जी काटने वाले चाकू को छिना और अपने छाती पर मार लिया। चाकू लगते ही वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसने जो बयान दिया है उसके अनुसार राजन ने नशे में पत्नी की लड़ाई के बाद खुदकुशी कर ली।

शराब की आदी था...लोगों ने पत्नी पर जताया हत्या का संदेह

स्थानीय लोगों ने कहा कि नशे में एक आदमी खुद को कितनी बार चाकू मार सकता है। क्योंकि राजन के छाती पर कई बार चाकू मारने के निशान हैं। उनका कहना था कि रानी ने ही चाकू से मारकर हत्या की है। अब पुलिस दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो पाएगा।

शव पड़ा था पत्नी उसके पास बैठी थी

जब राजन की मौत हो गई, तो उसकी पत्नी उसकी पास बैठी हुई थी। पुलिस वहां पहुंची उस वक्त भी वह वहीं बैठी थी। उसकी आंखों में आंसू भी नहीं थे। उसने पुलिस को बताया कि राजन कोई काम नहीं करता था। सिर्फ शराब पीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dead body of a youth found dead in a house near polytechnic campus, police investigating murder or suicide


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XYreM6
via IFTTT

Comments