युवा कांग्रेस कमेटी गिरिडीह की ओर से भारत के पूर्व युवा प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी का जन्म दिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके तहत सबसे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान का शुरुआत किया गया।
जिसके तहत जिला कांग्रेस कार्यालय और बरमसिया मोहल्ला स्थित चिल्ड्रन पार्क में कई पौधे लगाए गैर। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओबीसी कांग्रेस विभाग के प्रदेश महासचिव नवीन आनंद चौरसिया, अजय सिन्हा, संतोष राय, उपेंद्र सिंह ,आनंद कुमार, युवा कांग्रेस के शकील छोटू खान, शकील अहमद, गुरु, पीयूष यादव, सनी यादव, मित्तल रज्जु खान, जीशान शशी विशाल यादव अमित सिन्हा आदि कांग्रेसी मौजूद थे। मौके पर नवीन आनंद चौरासिया ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश में अभूतपूर्व विकास के जनक थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YnZSQ2
via IFTTT
Comments
Post a Comment