Skip to main content

Jharkhand daily news

एमजीएम अस्पताल में कोरोना पाॅजिटिव से रुपए लेने के आरोप में चार होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। मामले की जांच करने शुक्रवार को कंपनी कमांडेंट अमरजीत टोप्पो एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उक्त मुद्दे पर अधीक्षक से बातचीत की। अधीक्षक ने चारों को हटाने संबंधी दस्तावेज उन्हें दिया।

कंपनी कमांडेंट ने जांच में उक्त आरोप को सही पाया। उन्होंने बताया कि सात और जवानों को निकाला जाएगा। उनकी लिस्ट भी तैयार हो गई है। होमगार्ड के जवान मरीजों की देखभाल करने के अलावा सुरक्षा के लिए तैनात हैं, लेकिन कुछ जवान ड्यूटी में लापरवाही के साथ मरीजों से रुपए वसूल रहे थे।

इधर, रंजन हत्याकांड के सजायाफ्ता आरोपी की एमजीएम कैदी वार्ड में मौत

गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में 24 अक्टूबर 14 को रंजन सिंह की हुई हत्या के सजायाफ्ता राजन ठठेरा (35) की बीमारी के दौरान शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल के कौदी वार्ड में मौत हो गई। बर्मामाइंस कंचननगर निवासी सजायाफ्ता राजन ठठेरा टीबी व अन्य बीमारी से ग्रसित था। शनिवार को शव की कोविड जांच के बाद विडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हत्याकांड में राजन ठठेरा को 9 मई 2017 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। राजन की मौत की खबर जिला पुलिस ने उसके परिवार वालों को दे दी है। मालूम हो कि राजन की साली के साथ मृतक रंजन सिंह प्रेम संबंध बनाने की काेशिश में था। इसकी जानकारी राजन को होने पर उसने विरोध किया ताे रंजन सिंह ने राजन की पत्नी से बदतमीजी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four Home Guard jawans were removed for allegedly accepting money from the Corona positives at MGM


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CP9yeP
via IFTTT

Comments