Skip to main content

Jharkhand daily news

पवन कुमार, झारखंड में काेराेना से ठीक हाेने वालाें की संख्या में काफी सुधार हुआ है। पिछले 15 दिनाें में राज्य का रिकवरी रेट 35 से बढ़कर 64% पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 91% मरीज गाेड्डा में ठीक हुए हैं जबकि 12 जिलाें में ठीक हाेने की दर 70% तक हाे गई है। खास बात यह है कि पुरुषाें की तुलना में महिलाएं काेराेना से बेहतर ढंग से लड़ रही हैं। उनके इम्यून सिस्टम के कारण काेराेना वायरस उन्हें कम प्रभावित कर रहा है।

रिकवरी रेट भी पुरुषाें के मुकाबले ज्यादा हैं। यहां संक्रमित महिलाओं में से 70% महिलाएं ठीक हाे चुकी हैं। लेकिन, रांची और जमशेदपुर की स्थिति खराब है। रांची में ठीक हाेने वाले मरीजाें की दर राज्य के औसत रिकवरी रेट 63.77 से कम 53.93 है। पूर्वी सिंहभूम में ताे रिकवरी रेट रांची से भी कम 50.79 फीसदी है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजाें में से 48% इन्हीं दाे जिलाें से हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Recovery rate over 12% in 12 districts, 91% corrected in Gedda


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EkpRjS
via IFTTT

Comments