विगत एक माह से जमुआ के मिर्जागंज में स्थित झारखंड के गौरव जलिये सूर्य मंदिर के तालाब का पानी मुख्य मार्ग पर दो फिट से ऊपर चल रहे पानी की निकासी करने पर स्थानीय समाजसेवी केदार यादव के पहल पर लगा पूर्णविराम। जानकारी के मुताबिक जमुआ के मिर्जागंज स्थित सूर्य मंदिर के तालाब का पानी लबालब भरकर मुख्य मार्ग स्थित सड़क पर दो फिट ऊपर चल रहा था, जिससे उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया तथा पैदल चलने वालों के बीच रात दिन खतरा बना रहता था।
तालाब में पानी इतना भरा था कि रोड पता ही नही चलता था कि किधर है। ऐसी स्थिति में तालाब का पानी निकासी को लेकर पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि एवं कर्मी से लेकर जिले स्तर के पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों का सर दर्द बना था। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उक्त तालाब का पानी निकासी में ये सारे के सारे लोग नाकामयाब रहे। अंत में जमुआ के स्थानीय समाजसेवी केदार यादव के पहल पर गुरुवार देर शाम पानी निकाला जा सका।
जमुआ के पोबी ग्राम निवासी केदार यादव ने इस बात को गंभीरता से लेते हुवे अपने लाखों रुपये की लागत से बन रहे अर्द्धनिर्मित मकान के अंदर से तालाब का पानी निकालने की अनुमती जमुआ बीडीओ एवं अंचलाधिकारी को दिया, जहां देर शाम प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से मुख्य मार्ग का सड़क काट कर केदार यादव के मकान होकर पानी की निकासी किया गया। इस बाबत समाजसेवी केदार यादव ने बताया कि मंदिर के विपरीत दिशा में सभी लोग अपना अपना मकान एवं दुकान बना लिए है।
जिससे मंदिर का पानी निकासी में कोई सहयोग नहीं किए, हमसे स्थानीय पदाधिकारियों सहित जिले के कई आला अधिकारियों ने फोन से संपर्क कर पानी निकासी करने हेतु कही गई। जहां हमने पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बातों को सम्मान देते हुए एवं जनहित तथा लोक हित को देखते हुए अपने रैयती जमीन पर बने मकान के अंदर से तालाब का पानी निकाल कर आम अवाम को रास्ता सुलभ करवाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें नुकसान तो काफी हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ElzYVQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment