अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि आजादनगर थाना से 10 कदम की दूरी पर बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम काउंटर में घुसकर मशीन तोड़कर रुपए निकालने का प्रयास किया। घटना तीन अगस्त की रात की है। पुलिस का दावा है कि पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर अपराधी भाग गए, जिसके बाद शटर गिराकर पुलिस ने ताला मार दिया।
एटीएम में 12 लाख रुपए थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
चार अगस्त को घटना की जानकारी होने पर एटीएम की देखभाल करने वाले एफआइएस ग्लोबल कंपनी के दीपक कुमार आजादनगर थाना पहुंचे। उनके बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बुधवार को दिन में बैंक व एफआइएस के अधिकारियों ने एटीएम काउंटर जाकर छानबीन की। एटीएम काउंटर के अंदर लगे कैमरे के फुटेज को मंगा लिया गया है। वहीं, पुलिस भी घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे का फुटेज खंगाल रही है। दीपक कुमार ने बताया बैंक की एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था।
बैंक की तरफ से एटीएम काउंटर में गार्ड को तैनात करना चाहिए था
थाना के पास एटीएम मशीन में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस गश्ती को देखकर अपराधी भाग गए। बैंक की तरफ से कोई गार्ड तैनात नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहां गार्ड को तैनात करना चाहिए था। सुभाष चंद्र जाट, एसपी सिटी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gxq0yT
via IFTTT
Comments
Post a Comment