मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुलायी गयी बैठक में केंद्र सरकार पर जम कर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है। सहयोगी राज्यों को वह मदद करती है और विपक्षी राज्यों की अनदेखी। सितंबर में जेईई मेन और नीट की परीक्षा का आयोजन कर वही स्थिति पैदा करने जा रही है, जो लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के साथ हुआ था। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को बेचने में लगी है। उन्होंने आह्वान किया कि विपक्ष को मोदी सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जमकर प्रहार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज विपक्ष थोड़ा कमजोर दिख रहा है। अपनी बातों को सही ढंग से नहीं उठा पा रहा है। जब भी विपक्ष कोई बात उठाना चाहता है तो मोदी सरकार अपने मैकेनिज्म से परेशान करती है। कभी विधायकों के खरीद-फरोख्त को लेकर तो कभी मंत्रियों को डरा-धमका कर। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष एकजुट नहीं हुअा तो संघीय व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचेगा। सोनिया गांधी ने सितंबर में होनेवाली जेईई-मेन और नीट की परीक्षा को लेकर सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Dfgfm
via IFTTT
Comments
Post a Comment