काेराेनाकाल में जेईई मेन्स-2020 और नीट कराने पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। इस बीच, यह तय हाे गया है कि ये प्रवेश परीक्षाएं नहीं टाली जाएंगी। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से कहा कि शिक्षा सचिव ने साफ किया है कि नीट और जेईई तय तारीख पर होंगी। दोनों परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए पुनर्विचार नहीं किया जाएगा। शिक्षा सचिव ने यह बात शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के परीक्षा को लेकर वीडियो बयान से एक घंटे पहले कही।
इसके बाद शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने वीडियो मैसेज में बताया, “अब तक जेईई के 8.58 लाख छात्रों में से 7.5 लाख और नीट के 15.97 लाख में से 10 लाख छात्रों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया है। यह दर्शाता है कि छात्र चाहते हैं कि परीक्षा किसी भी कीमत पर आयोजित की जाए।’ इधर, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने निशंक को पत्र लिखकर छात्रों की जान से खेलने की बजाय परीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया है। गुरुवार को लिखे पत्र में उन्होंने कोरोना में आवागमन, खाने-पीने और ठहरने में होनेवाली दिक्कतों का जिक्र किया है।
शिक्षाविद बोले- परीक्षा टालना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ होगा
परीक्षा के समर्थन में दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी समेत देश-विदेश के विश्वविद्यालयों के 100 से ज्यादा शिक्षाविदों ने पीएम नरेंद्र नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा है कि “इन परीक्षाओं में और देरी हुई तो यह विद्यार्थियों के भविष्य से समझौता होगा। कुछ लोग अपने राजनीतिक एजेंडे के चक्कर में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। हमें उम्मीद और पूरा भरोसा है कि परीक्षा पूरी सावधानी अपनाकर होगी।’
परीक्षा में कोई कोरोना संक्रमित हुआ तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर करेंगे केस: झामुमो
झामुमो महासचिव ने कहा है कि अगर परीक्षा के कारण कोई भी अभ्यर्थी कोरोना से संक्रमित हुआ तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर आपराधिक केस दर्ज कराया जाएगा। यदि किसी की जान चली जाती है तो हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा।
परीक्षार्थियों को सुविधा नहीं मिली तो सीएम और शिक्षा मंत्री पर करेंगे केस: भाजपा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि यदि अभ्यर्थियों को सुविधा नहीं दी गई तो सीएम हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पर केस दर्ज कराएंगे। हेमंत सरकार छात्रों को दिग्भ्रमित कर रही है। जब विद्यार्थी परीक्षा देने को तैयार हैं तो फिर विरोध क्यों?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3badZgT
via IFTTT
Comments
Post a Comment