रांची सहित राज्यभर में मंगलवार को रैपिड एंटीजन मास टेस्टिंग ड्राइव चलाया गया। शहरी व ग्रामीण इलाकों के 20 सेंटरों में सुबह 9 से लेकर शाम 5 बजे तक ड्राइव चला। सुबह 9 बजे से पहले ही कोरोना जांच के लिए लोगों की कतार सेंटरों के बाहर लगनी शुरू हो गई थी। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अपनी जांच कराने के लिए पहुंचे थे। कोई सेफ्टी रीजन से सैंपल देने आए तो किसी ने संक्रमित के संपर्क में आने के बाद अपना सैंपल देना जरूरी समझा। वहीं, कई ऐसे लोग भी थे जो यह सोचकर आए थे कि कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है,
इसलिए एक बार जांच करा लेना चाहिए। रेडक्रॉस सोसाइटी, मारवाड़ी भवन और सैनिक मार्केट सहित सभी सेंटरों में लोगों की लंबी कतारें सुबह से ही लगी रही। लंबी लाइन के कारण इन सेंटरों पर लोगों को एक घंटा से अधिक समय इंतजार भी करना पड़ा। लेकिन, कहीं कोई हड़बड़ी और शोर-शराबा नहीं हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग का सभी ने पूरा ख्याल रखा। बिना मास्क के किसी भी सेंटर में लोग नजर नहीं आए।
18 लोग थे रिजर्व में, जरूरत पर जांच करने जाते...
कहीं एक ही टीम थी उपस्थित : जिन सेंटरों में अधिक भीड़ थी वहां तीन, बाकी सेंटरों में 1-1 टीम थी।
सभी का डेटा कलेक्शन : कोई पॉजिटिव आए तो उसको चिह्नित करने के लिए सभी जानकारी ली गई।
यूजलेस टायर से बनाया गोला : सेंटरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए यूजलेस टायर से गोला बनाया गया था।
दोपहर बाद नाम मात्र ही जांच : कई सेंटरों में दोपहर बाद इक्का-दुक्का लोग आए। सैनिक मार्केट सेंटर में 3.45 बजे लगभग सन्नाटा रहा।
तैनात थे मजिस्ट्रेट-जवान: भीड़ और विधि-व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट व जवान तैनात थे।
डीसी ने सेंटर का किया दौरा : रैपिड एंटीजन मास टेस्टिंग के दौरान डीसी छवि रंजन ने जायजा लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g7efOI
via IFTTT
Comments
Post a Comment