कपाली थाना क्षेत्र के अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास दुकान की सीढ़ी पर बैठी महिला अनियंत्रित कार को आता देखकर गिर गई। घटना के बाद परिवार के लोग महिला बॉबीजान बीबी (77) को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हाे गई। इसके बाद शव लेकर घर आ गए। इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इनोवा कार (जेएच01एवाइ-6621) में तोड़फोड़ की। वहीं, कार चालक भागकर कपाली थाना पहुंचा और जान बचाई।
घटना में दोनों पक्ष के लोगों ने आपसी समझौता कर लिया। समझौते की जानकारी मृतका के बेटे ऐनुल हक ने कपाली पुलिस को देते हुए घटना में किसी का कोई दोष नहीं होने की जानकारी दी। ऐनुल हक ने पुलिस को बताया कि उनकी मां बॉबीजान बीबी घर के पास दुकान की सीढ़ियों पर एक अन्य महिला के साथ रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे बैठी थी, तभी सामने से एक कार को तेज रफ्तार में आता देखकर सीढ़ी से गिर गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई। वहीं, थानेदार अर्जुन उरांव के मुताबिक घटना में परिवार के लोगों ने किसी का दोष नहीं होने की बात कहते हुए लिखित शिकायत की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kQhAoG
via IFTTT
Comments
Post a Comment