अयाेध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी द्वारा आधारशिला रखने के साथ धनबाद के लाेग भी उल्लास में सराबाेर हाे गए। सड़काें से लेकर मंदिराें तक जय श्रीराम का उद्घाेष दिनभर गूंजता रहा। इस ऐतिहासिक पल काे यादगार बनाने के लिए विभिन्न मंदिराें के साथ-साथ अलग-अलग संगठनाें की ओर से कार्यक्रमाें का आयाेजन किया गया।
मंदिराें के साथ-साथ लाेगाें ने अपने घराें की छताें पर भगवान श्रीराम का ध्वज लगा व दीप जला इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। वही मंदिराें में दिनभर श्रीरामचरित मानस व सुंदरकांड पाठ चलता रहा। मंदिर निर्माण के भूमिपूजन रखने के हर्ष में शहर के प्रमुख मंदिराें काे आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
वही शाम काे मंदिराें में श्रीराम लल्ला की आरती का आयाेजन किया गया। मंदिर निर्माण की खुशी में दीपाेत्सव का आयाेजन हुआ। बुधवार की शाम पूरा धनबाद दीपाें की अलाैकिक राेशनी से जगमगा उठा। मंदिराें व सामाजिक संगठनाें के लाेगाें के साथ धनबाद के लाेगाें में भी अयाेध्या में मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन काे लेकर हर्ष देखा गया।
मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन काे लेकर बुधवार की शाम लाेगाें ने अपने-अपने घराें की छताें और बालकनी में दीप जलाए। लाेगाें ने अपने-अपने घराें में रहकर भगवान श्रीराम की आरती की ओर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। वहीं कुछ लोगों ने मोहल्लों में जलते दीपों के जरिए जय श्री राम लिखा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XNPRvh
via IFTTT
Comments
Post a Comment