प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि अंततः प्रदेश भाजपा के दबाव में हेमंत सोरेन सरकार को तेज प्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। एफआईआर में लिखा गया है कि तेजप्रताप यादव बिना अनुमति झारखंड आए और बिना क्वारेंटीन हुए वापस लौट गए।
प्रतुल ने कहा कि यह सारा काम सरकार और प्रशासन की नाक के नीचे हुआ। अब सिर्फ मामला दर्ज करने की औपचारिकता निभाई जा रही है। अभी भी 60 गाड़ियों के काफिले के साथ लॉकडाउन का उल्लंघन कर रांची आने और रिम्स में मारपीट के मुद्दे पर कार्रवाई का इंतजार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gCa5OX
via IFTTT
Comments
Post a Comment