Skip to main content

Jharkhand daily news

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में खेलने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गेंदबाज मोनू कुमार का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। सीएसके टीम के खिलाड़ी यूएई जाने से पहले चेन्नई में 15 अगस्त से होने वाले कैंप में शामिल होंगे। इसी को लेकर दोनों ने टेस्ट कराया। 14 को धौनी और मोनू चार्टर्ड प्लेन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से दिन के 2 बजे चेन्नई के लिए रवाना होंगे। सीएसके की टीम 21 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होगी। आईपीएल इस बार कोविड -19 को लेकर यूएई में खेला जाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kovid-19 Test Negative of Captain Dhoni and Monu, CSK team will leave for UAE on 21 August


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31TBFSF
via IFTTT

Comments