प्रखंड कांग्रेस कमेटी नारायणपुर द्वारा प्रखंड क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जयंती मनाई गई। माैके पर राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कांग्रेस के नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष सफाउद्दीन अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए।
उन्होंने मतदान की उम्र सीमा घटाकर 18 वर्ष की। साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना, जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना, महिला आरक्षण, लागू एसटीएससी अत्याचार अधिनियम,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिशन, दूरसंचार, कंप्यूटर क्रांति, रोग प्रतिरक्षण, अग्नि मिसाइल, दल बदल विरोधी कानून, पंचायती राज में प्रतिनिधियों को सत्ता का अधिकार, राष्ट्रीय एकीकरण अमेरिका के साथ भारत का संबंध मजबूत, मालदीव में लोकतंत्र बहाल, इन सारे अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। कहा कि आज उनके आदर्श को हर किसी को अपनाने की आवश्यकता है। मौके पर लखीराम टूडू, अस्सलाम सहित कांग्रेस के कई लोग उपस्थित थे।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 76 वींं जयंती मनाई गई
फतेहपुर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को स्व राजीव गांधी का 76 वां जयंती मनाया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राकेश मंडल ने बताया कि स्व राजीव गांधी भारत के युवा प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी का जीवन देश सेवा में समर्पित था। आज भी पूरे देश की जनता को उनकी कमी का अनुभव हो रही है। मौके पर राकेश मंडल, सलाउद्दीन अंसारी नूरा मनी हांसदा पिंटू कुमार, ऋतु पति पंडित, धनराज आदि उपस्थित थे।
जयंती पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी काे किया याद
प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। पार्टी के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष गणेश मित्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न स्व गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पण करते हुए उनके देशप्रेम की सराहना की। उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण देश में छायी हुई दूरसंचार क्रांति पूर्व पीएम का ही देन है। एक कुशल प्रशासक और देशप्रेमी के नहीं रहने के बाद भी देश-समाज का उत्थान में उत्कृष्ट योगदान के फलस्वरूप वे अब भी हर भारतीय के दिल में में हैं। जयंती के मौके पर पार्टी कार्यकर्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्श पर प्रकाश डालते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया तथा मिठाई बांटा गया। इस मौके पर पंकज झा, समर माजि, मो गुलशन अली, मृत्युंजय बनर्जी, धरम चंद्र माजि, दीपक कुमार मंडल, दिलीप बाउरी समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31dtQIg
via IFTTT
Comments
Post a Comment