Skip to main content

Jharkhand daily news

राज्य में प्रभारी पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के बाद स्थाई तौर पर डीजीपी की नियुक्ति को लेकर यूपीएससी ने एक बार फिर सरकार को पत्र लिखा है। पत्र में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि यूपीएससी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार ही काम कर रहा है।

पहली बार यूपीएससी द्वारा भेजे गए पत्र का राज्य सरकार ने जो जवाब भेजा था, उसमें यह बताया था कि डीजीपी की नियुक्ति का अधिकार राज्य सरकार के पास है और वह अपने इस अधिकार का उपयोग कर सकती है। यह भी बताया गया था कि सरकार बनने के बाद तीन माह तक तत्कालीन डीजीपी अपने पद पर बने हुए थे। उस दौरान की विधि व्यवस्था की स्थिति का भी उल्लेख पत्र में था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EEjYif
via IFTTT

Comments