आदित्यपुर स्माॅल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) ने ऑटोमोबाइल सेक्टर और मीडियम-स्माॅल माइक्रो इंटरप्राइजेज सेक्टर को मंदी और कोरोना की वजह से आई बिजनेस में गिरावट से उबरने के लिए केंद्रीय परिवहन एवं एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी को एक सुझाव पत्र भेजा है। सुझाव में 2017 से लंबित स्क्रैपिंग पॉलिसी को तत्काल धरातल पर उतारने की मांग की है,
ताकि सड़कों से वर्षों पुरानी वाहनों को हटाया जा सके और प्रदूषण रहित बीएस 6 वाहनों को उतारा जा सके। स्क्रैपिंग पॉलिसी लाने से ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ इस पर आश्रित एमएसएमई सेक्टर में नए अवसर मिलेंगे। इससे स्मॉल और मीडियम सेक्टर के उद्योगों की माली हालत में भी सुधार हो सकेगा। एसिया ने कहा है कि एमएसएमई सेक्टर देश के 70 फीसदी युवाओं और स्किल्ड एवं नन स्किल्ड के अाधार पर रोजगार देती है।
अब तक इस पर नहीं हो सका है नीतिगत निर्णय
वर्ष 2017 में ही केंद्र सरकार को एसिया ने यह प्रस्ताव दिया था। इस पर कई बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन, अब तक इस पर नीतिगत निर्णय नहीं हो सका है। जून 2020 में भी केंद्रीय परिवहन एवं एमएसएमई मंत्री के साथ एसिया ने टेली कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता की थी। -इंदर अग्रवाल, अध्यक्ष, एसिया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gTYlbG
via IFTTT
Comments
Post a Comment