Skip to main content

Jharkhand daily news

इस सावन का आखिरी दिन कई मायनों में खास था, क्योंकि इन दिन आखिरी सोमवारी होने के साथ रक्षाबंधन होने के कारण खास रहा। वहीं शगुन के तौर पर 12 एमएम पानी बरसा। मानगो, साकची, गोवि‌ंदपुर, टेल्को, सोनारी सहित अन्य इलाकों बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी सिंहभूम में मानसून में अच्छी बारिश हुई है। वहीं दो महीने तीन दिनों में कुल 580.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया है,

जो औसत से अधिक है।वहीं शहर का मौसम सोमवार को दिनभर बदलता रहा। सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। इसकी वजह से गर्मी महसूस हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और बादल छाए। इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हुई, जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिली। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 83 प्रतिशत व न्यूनतम 81 प्रतिशत रही। इस दौरान कुल 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मानगो में दिन में हुई बरिश।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31f3iFh
via IFTTT

Comments