जिले में 10 दिनों से हो रही बारिश के कारण कुआकोंडा ब्लॉक के निलावाया, रेवाली गांव टापू बन गए हैं। निलावाया जाने के रास्ते पर गोल्ला नाले पर बनी पुलिया नक्सलियों ने सालभर तोड़ दी थी। इसलिए अब टूटी पुलिया के बीच लकड़ी डालकर लोग पुलिया को पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया वे आधार कार्ड बनवाने समेली जा रहे हैं। निलावाया के रास्ते पर पुलिया तोड़ देने से गांव टापू बन गया है। जिससे गांव के 100 से अधिक परिवार अब ऐसे ही जान खतरे में डाल आना जाना कर कर रहे हैं। रेवाली गांव के रास्ते पर मलगेर नाले में पुलिया नहीं होने से रेवाली गांव के लोग हफ्तेभर से कहीं भी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। एसडीएम प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। मैदानी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है नदी नालों पर नजर रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ycg32D
via
Comments
Post a Comment