शहीद पार्क में गढ़कलेवा की शुरुआत स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गई। जिसकी विधिवत शुरुआत सोमवार को नगर निगम द्वारा की गई। गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों सहित बस्तर की स्थानीय व्यंजनों का बिक्री की जा रही है।
इस गढ़कलेवा को 15 सदस्यों की महामाया स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। महामाया स्वसहायता समूह की महिला द्वारा फरा, मूंग-उड़द बडा, गुलगुला, आरसा ,टिखुर, टमाटर चटनी सहित अन्य व्यजनों की बिक्री की जा रही है। इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू, अध्यक्ष कविता साहू, नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल गढ़कलेवा पहुंचकर व्यजंनो का स्वाद लिया। महापौर व अन्य अतिथि ने समूह की महिलाएं मौजूद थी। पहली बार शुरू होने वाले गढ़कलेवा के मौके पर पहुंचे महापौर और आयुक्त ने महिला समूहों के इस काम की सराहना की। महापौर ने तो इस मौके पर समूह की महिलाओं को 1100 रुपए दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y6o74Y
via
Comments
Post a Comment