ग्राम पंचायत सुखई में राशन दुकान संचालक समूह एवं विक्रेता के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की शिकायत के बाद तहसीलदार और फूड इंस्पेक्टर ने मामले की जांच तो की लेकिन अभी तक संचालक समूह और राशन विक्रेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्राम पंचायत सुखई के सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच और ग्रामीणों ने दोबारा जिले के कलेक्टर से सुखई के राशन दुकान में हुई गड़बड़ी की जांच को लेकर आवेदन दिया। लेकिन कार्रवाई पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके चलते ग्राम पंचायत के 265 कार्डधारियों को इस महीने का
राशन वितरण अभी तक नहीं हो पाया है। सरपंच सुमित्रा दुग्गा व अन्य ने बताया इस माह का राशन भी आ चुका है। मगर मामला अटकने से नहीं मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E93m1e
via
Comments
Post a Comment