Skip to main content

दिल्ली में जयघोष के बीच धूमधाम से मनाया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में धूमधाम से सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिन पर राजधानी नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की स्वर कृष्णमय हो गयी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अर्ध-रात्रि में 12 वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का जन्म हुआ तो घड़ीयाल, घंटे, शंख बजा जयघोष कर भगवान श्री कृष्ण के आगमन की खुशियां भक्ति भाव से मनाया। पर इस बार कोरोना संक्रमण के कारण पूर्व के वर्षों की तरह जगह.जगह प्रतिमाएं और झांकियों का इस बार अभाव दिखा। लेकिन श्रद्धालुओं ने मंदिरों को बिल्कुल मथुरा वृंदावन की तर्ज पर सजाया। श्रद्धालुओं ने बुधवार देर रात तक मंदिरों में भगवान की झांकियों के दर्शन किए।

हर साल की तरह इस साल भी लोग बिरला मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्म-धूमधाम से मनाया गया। मंदिर समिति के प्रबंधक विनोद मिश्रा ने बताया सुबह साढ़े चार बजे से ही भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं जो रात 12 तक खुले रहे।

झंडेवालान मंदिर के प्रबंधक रविंद्र गोयल ने बताया कि मंदिर के अंदर भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन, बांके बिहारी समेत पांच तरह की झांकियां सजाई गईं। भक्तों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। जिसके लिए जगह जगह पर स्टीकर के माध्यम से निशान बनाए गए। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत सुरेश शर्मा ने बताया कि इस साल मंदिर में फूल बंगला सजाया गया।

ऐसा वृंदावन के मंदिरों में होता है, जहां भगवान का फूल बंगला बनाया जाता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर समिति ने फैसला लिया है कि रात साढ़े आठ बजे के बाद मंदिर में आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया। मंदिर के प्रबंधक तेज प्रकाश शर्मा का कहना है कि मंदिर ने जन्माष्टमी को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। मंदिर में भव्य सजावट की गई है।

इस्कॉन में केजरीवाल और सिसोदिया ने की पूजा अर्चना

बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ईस्ट ऑफ कैलाश इस्कॉन मंदिर में जाकर बांके बिहारी की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आरती की और भगवान कृष्ण से देशवासियों के लिए खुशियां मांगी। इसकी जानकारी अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने बांटे मास्क और सेनिटाइजर
जन्माष्टमी के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता मंदिर जाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की। इस अवसर बड़ी संख्या में लोगों को मोदी किट, मास्क, काढ़ा, सेनिटाइजर का वितरण किया। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस बार मंदिर प्रबंधन की ओर से आमंत्रित किए गए लोग ही प्रवेश कर पाए थे। इसके लिए बाकायदा मंदिर प्रबंधन ने पास जारी किये थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली के शाहदरा चौक पर आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविंदा आला रे में ऊंचाई पर लटकी दही हांडी को दिव्यांग लड़कों की टीम ने पिरामिड बनाकर फोड़ने में सफलता प्राप्त की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ivO1GY
via

Comments