कांकेर शहर में लंबे समय से कोरोना मरीज नहीं मिलने से शहर एक प्रकार से सुरक्षित माना जा रहा था। सोमवार को जिले में 4 नए केस आने से फिर से चिंता बढ़ गई है। शहर के निकट में होम क्वारेंटाइन सेना के जवान की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से शहर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। इधर भानुप्रतापपुर के संबलपुर में कोरोना मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम में ड्यूटी करने वाले शिक्षक को मुंह में स्वाद आना बंद हो गया था। शंका के आधार शिक्षक ने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शिक्षक के परिवार के सदस्यों की जांच कराई गई तो शिक्षक की मां की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा नरहरपुर क्वारेन्टाइन सेंटर में सेना का एक जवान भी पॉजिटिव पाया गया है।
भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम संबलपुर निवासी एक शिक्षक दुर्गुकोंदल ब्लाक के कोरोना कांटेक्ट टीम का सदस्य था। उक्त शिक्षक को पिछले कुछ दिनों से खाने में किसी भी चीज का स्वाद नहीं आ रहा था। शंका के आधार शिक्षक ने स्वयं कोरोना जांच कराई तो रिर्पोट पॉजिटिव पाई गई। चूंकि शिक्षक अपने परिवार के साथ रह रहा था इसलिए उसके परिवार की भी जांच कराई गई। जांच में शिक्षक की मां को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दोनों मां बेटे को इलाज के लिए कोविड अस्पताल कांकेर भेजा गया। संबलपुर में एक साथ दो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से लोग दहशत में हैं। संबलपुर में कोरोना का यह पहला मामला पाया गया है।
बागोड़ निवासी सेना का जवान मिला पाॅजिटिव
नरहरपुर के ग्राम बागोड़ में भी सेना का जवान छुट्टी में घर लौटा था। उसे नरहरपुर क्वारिन्टाइन सेंटर में रखा गया था। बाहर से आने के कारण उसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। सेना के इस जवान को भी कोविड अस्पताल कांकेर भेजा जा रहा है।
सिंगारभाठ में कोरोना पॉजिटिव मिला
शहर से लगे हुए सिंगारभाठ में जमू से लौटा सेना का एक जवान होम क्वारिन्टाइन में था। इसी बीच सेना के जवान की कोरोना जांच की गई तो सेंपल पॉजिटिव पाया गया। सेना के जवान को कोविड अस्पताल भेजते परिजनों को आइसोलेशन में भेजते उनकी भी जांच कराई जा रही है।
जिले में अब तक मिल चुके 361 पाॅजिटिव
जिले में अब तक कोरोना के 361 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 259 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 102 है।
15 दिनों बाद भानुप्रतापपुर अस्पताल का ओपीडी खुला
भानुप्रतापपुर अस्पताल के डाक्टर तथा नर्स स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण अस्पताल को सील करते बंद कर दिया गया था। 15 दिनों बाद सोमवार को भानुप्रतापपुर अस्पताल का ओपीडी शुरू किया गया है। अभी यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है केवल ओपीडी शुरू की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q10RRt
via
Comments
Post a Comment