Skip to main content

सब्जी व फल दुकानों को निगम ने कराया बंद, दुकानदारों ने कहा- जानकारी नहीं थी

जिला प्रशासन ने शनिवार को नगर की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया था, लेकिन जानकारी के अभाव में सब्जी और फल की कई दुकानें सुबह से लग गई थी। मना करने व आदेश के बाद भी खुली दुकानों काे बंद कराने की जिम्मेदारी नगर निगम ने संभाली और सुबह 11 बजे के बाद अचानक लालबाग और अन्य जगहों पर लगी दुकानों को बंद कराया। निगम के अधिकारियों ने कहा कि लालबाग में सब्जी दुकानदारों को 11 बजे तक दुकानें बंद करने के लिए कहा गया था, लेकिन लोग नहीं मान रहे थे जिसके चलते दुकानों को बंद करवाया गया।

इधर संजय बाजार को खुलवाने में जुटे व्यापारी
संजय बाजार के थोक बजार को इन दिनों कृषि उपज मंडी में शिफ्ट किया गया है जिसको लेकर व्यापारी परेशान हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए वे जिला प्रशासन से संजय बाजार को खोलने की मांग करने की योजना बना रहे हैं। बस्तर चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर पारख ने बताया कि जो नया मरीज मिला है वह भी पुरानी जगह पर है। प्रशासन से बाजार को अलग-अलग हिस्से में खोलने की मांग की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vegetable and fruit shops closed by the corporation, shopkeepers said - was not aware


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gSmuPy
via

Comments