लाॅकडाउन के दौरान कर्फ्यू की अवहेलना पर कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे पुरंजन ठाकुर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। इस बार उस पर रात के समय अवैध खनन करने तथा मशीनरी के शोर पर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ गालीगलौज करने तथा उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने पड़ोसी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर की गुरुद्वारा मार्केट में दुकान करने वाले विशाल गुप्ता द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार उसने लगभग 7 साल पहले कोठीपुरा क्षेत्र के चंगर पलासनी में मकान खरीदा था। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। उसके मकान के साथ पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की जमीन भी है। विशाल का आरोप है कि उस जमीन में अवैध खनन से मोरम (सड़क व डंगे आदि के निर्माण में प्रयोग होने वाली लोकल बजरी) एकत्रित किया जा रहा है।
पिछले 3 माह से पूर्व विधायक का बेटा पुरंजन ठाकुर, उसके दोस्त तथा जेसीबी व टिप्पर चालक अक्सर रात 10 से 2-3 बजे तक इस काम में लगे रहते हैं। रात के समय जेसीबी व टिप्पर की आवाज से वे लोग आराम से सो भी नहीं पाते। उसने उक्त लोगों से कई बार इस बारे बात की, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। विशाल के अनुसार गत 1 अगस्त को राजपुरा निवासी उसका दोस्त इशान खान उसे ईद की बधाई देने आया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gKDAiF
via
Comments
Post a Comment