दंतेवाड़ा जिले में लगने वाले साप्ताहिक बाजार अब धीरे-धीरे भरना शुरू हो रहे हैं। जिले में लॉकडाउन के बाद शनिवार को पहली बार नकुलनार का साप्ताहिक बाजार लगा जहां लोग कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन को भूलकर सैकड़ों की भीड़ के बीच बिना मास्क खरीदारी करते दिखे। ग्राहक के साथ दुकानदारों ने भी की नियमों की अनदेखी की। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी। जिले के बाहर के व्यापारी भी बाजार में पहुंचे।
लॉकडाउन के बाद ग्राम पंचायत नकुलनार द्वारा साप्ताहिक बाजार लगावाया गया था लेकिन मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने कोई भी निगरानी करने वाला नहीं था। नकुलनार साप्ताहिक बाजार की भीड़ से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
सीमाओं की नाके बंद इसलिए ज्यादा खतरा
बाजार से संक्रमण फैलने का अधिक खतरा इसलिए है क्योंकि इलाके में तेलंगाना, आंध्रप्रदेश से मजदूरों की अभी भी वापसी हो रही है। दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन नहीं करवाया जा रहा है वहीं आने-जाने वालों की कोई जानकारी भी नहीं रखी जा रही है। जांच-नाके में भी इंट्री नहीं हो रही है। तहसीलदार कुआकोंडा विद्याभूषण साव ने कहा कि हाट बाजार खुल रहे हैं लेकिन कोरोना की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना है। ग्राम पंचायत को निर्देश देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lxIIJJ
via
Comments
Post a Comment