राजधानी रायपुर में रविवार को बारिश से थोड़ी राहत रही। सुबह आसमान में बादल छाए जरूर, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन में बादल छाया रहा। इस वजह से रविवार को राजधानी के लोग आस-पास घूमने के लिए निकले। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी दिन में कमोबेश यही स्थिति रहेगी, लेकिन दोपहर बाद या शाम रात में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश सहित राजधानी में पिछले सप्ताहभर से बारिश हो रही है। रायपुर में भी शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई।
शनिवार रात में भी करीब 3.30 मिली मीटर के आसपास पानी गिरा, लेकिन रविवार की सुबह से शहर में बादल जरूर छाए हुए थे, लेकिन बादलों का घनत्व ज्यादा नहीं होने के कारण बारिश नहीं हो सकी। दोपहर में मौसम थोड़ा खुल भी गया था इसलिए दिन का तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच गया। शाम को हवा में नवी 73 फीसदी के आसपास थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे। दोपहर में मौसम थोड़ा साफ रहने से दिन का तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन शाम को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
रीडर्स क्लिक.... चिन्मय झा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CQnCEG
via
Comments
Post a Comment