Skip to main content

युवा दिवस पर संभाग स्तरीय स्पर्धा के विजेेता पुरस्कृत

सेंटर फॉर केटेलाइजिंग चेंज संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन वेबिनार प्रतियोगिता आयाेजित की गई। संस्था के राज्य प्रमुख दिलीप सर्वटे ने कहा की युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने, उन्हें आपसी विचार विमर्श करने तथा अपने विचारों को व्यक्त करने के अवसर देने से उनके व्यक्तित्व का विकास होता है। वक्ताओं ने कोरोना की विषम परिस्थितियों से किस प्रकार निपटा जा सकता है। इसकी जानकारी दी।प्रतियोगिता के विजेताओं को ई-फोन रिचार्ज व ई प्रमाण पत्र दिए गए।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कल्याणी साहू, द्वितीय ग्लोरिया एक्का और तृतीय स्थान कांति तिर्की ने प्राप्त किया। चित्रकारी में प्रथम स्थान श्रुति पोर्ते, द्वितीय अनन्या पैकरा, तृतीय स्थान संध्या बघेल ने प्राप्त किया। स्लोगन व कविता स्पर्धा में प्रथम स्थान रानी दास, द्वितीय दीपेंद्र कौशिक, तृतीय कविता पैकरा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हाई राम बंजारा ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lyBbtV
via

Comments