कोरोना शहर में नहीं फैले इसके लिए जिला प्रशासन दलपत सागर किनारे, गीदम रोड और लालबाग में अस्थायी सब्जी बाजार लगवा रहा है। इसके चलते सबसे अधिक परेशानी गीदम रोड में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सब्जी दुकानदारों को हो रही है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते यहां दुकानदार हादसे की आशंका के बीच दुकान लगा रहे हैं।
हर दिन बढ़ रही परेशानी को देखते हुए कई व्यापारियों ने इसकी जानकारी निगम के अफसरों को दी थी। व्यापारियों को कौन सी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है इसकी जानकारी लेने कलेक्टर रजत बंसल और एसपी दीपक झा बुधवार को साइकिल से गीदम रोड पहुंचे। यहां दुकानदारों ने हादसे की आशंका जताते हुए अन्य जगह पर दुकान लगाने की बात कही। इसके बाद कलेक्टर ने निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल को मिशन कंपाउंड ग्राउंड में व्यवस्था करने कहा। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एसडीएम प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मंडी में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पर जताई नाराजगी
संजय बाजार के सब्जी मार्केट इन दिनों कृषि उपज मंडी में संचालित किया जा रहा है। यहां पर कारोबारी अपनी सुविधा के अनुसार कारोबार करने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत उन्हें वाहनों की पार्किंग को लेकर हो रही है। दुकानों के पास बड़ी वाहनों के खड़े होने से दिक्कत हो रही है। बुधवार को पहुंचे कलेक्टर और एसपी से व्यापारियों ने शिकायत करते हुए इसे ठीक करने कहा। व्यापारियों की शिकायतों को सुनने के बाद कलेक्टर ने निगम आयुक्त को पार्किंग स्थल की व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।
संजय बाजार में दुकानें शुरू करने की बात कही
कलेक्टर और एसपी शहर के प्रमुख बाजार स्थल संजय मार्केट को शुरू करने के लिए व्यापारियों तथा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से बातचीत की। व्यापारियों ने यहां पर गोदाम व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य समस्याओं के संबंध व्यापारियों ने कलेक्टर को जानकारी दी। साथ ही व्यापारियों ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि वे संजय बाजार को खुलवाएं कोरोना संक्रमण के चलते छोटे पसरी वालों को संजय बाजार में बैठने नहीं दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hseR2N
via
Comments
Post a Comment