Skip to main content

चित्रकोट के आसपास क्षेत्रों को भी विकसित करेंगे

बस्तर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट जलप्रपात के आसपास के क्षेत्रों को ईको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने के साथ ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने कलेक्टर रजत बंसल ने सोमवार को चित्रकोट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने चित्रकोट में आने वाले पर्यटकों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था करने एवं ईको पर्यटकों के लिए पुराने एसटीएफ कैम्प परिसर में रिसोर्ट विकसित करने की बात कही।
कलेक्टर ने चित्रकोट एवं इसके आसपास के क्षेत्र को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनाने के लिए कहा। इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को चित्रकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को शीघ्र योजना तैयार करने कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ पर्यटन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम लामड़ागुड़ा, तिरथा आदि गांव का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिपं सीईओ इन्द्रजीत चन्द्रवाल, एसडीएम बस्तर गोकुल रावटे, एपीओ नरेगा अनिल ठोमरे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hxkqNC
via

Comments