जिले में पीडीएस के चने की कालाबाजारी में लगे मुडागांव लैंपस राशन दुकानदार और चना ले जाने में इस्तेमाल हुई गाड़ी के मालिक के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। इसके अलावा इस गड़बड़ी में जब्त किए चने के पैसे की वसूली लैंपस प्रबंधक से की जाएगी। यह बात रविवार को शिकायत के बाद जांच कर फूड इंस्पेक्टर भुवनेश्वर सोरी ने कही।
उन्होंने कहा कि पीडीएस के राशन की कालाबाजारी में शामिल किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को बकावंड ब्लॉक के मुडागांव लैंपस में 11 क्विंटल सरकारी चने को राशन दुकानदार अंतू बघेल सोनारपाल के जितेंद्र जैन की गाड़ी में भानपुरी भेज रहा था। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा था।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
तहसीलदार केके साहू और फूड इंस्पेक्टर भुवनेश्वर सोरी को ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने सबसे पहले तहसीलदार को सही तरह से जांच करने कहा और शोर मचाने लगे। तहसीलदार ने समझाने की कोशिश की पर नहीं माने।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32lU0aS
via
Comments
Post a Comment