हरियाणा प्रदेश जहां एक और भयावह कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा-जजपा सरकार तथा अधिकारियों की मिलीभगत से प्रदेश में घोटालों को अंजाम देकर खुलेआम लूट की जा रही है। कोरोना महामारी/लॉकडाउन के बीच हरियाणा प्रदेश में कई घोटालों को अंजाम दिया गया है।
बीते 6 वर्षों में हरियाणा में शराब घोटाले, रजिस्ट्री घोटाले व अन्य घोटालों में जमकर लूट की गई है। सरकार द्वारा लगातार इन घोटालों को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन घोटालों की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाए। उक्त बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने नूंह में आयोजित विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहीं।
विरोध प्रदर्शन के उपरांत जिला उपायुक्तों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपे गए और इन घोटालों की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की गई। कुमारी सैलजा ने खुद नूंह में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक आफताब अहमद, विधायक मोहम्मद इलियास, विधायक मामन खान, पूर्व विधायक शहीदा खान, पूर्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेंबर महताब अहमद मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gU5Or2
via
Comments
Post a Comment