ग्रामीणों के साथ पुलिस विभाग में पदस्थ कर्मचारियों की समस्याओं को जानने और उसे दूर करने के लिए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने शनिवार को विश्रामपुरी थाने में चौपाल लगाकरलोगें की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं को मौके पर ही दूर किया। वहीं दूसरी ओर कुछ समस्याओं को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि पुलिसिंग व पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य को लेकर उनके द्वारा प्रति माह अलग-अलग थानों में इस तरह का आयोजन कराया जाएगा। इससे पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ सके तथा मामलों का जल्द निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि जो फरियादी जो किसी कारण वश जिला मुख्यालय नहीं आ पाते हैं । वे उनके थाना में अपनी समस्याएं बता सकते हैं। चौपाल में थाने के सभी अधिकारी- कर्मचारियों से एसपी ने व्यक्तिगत तौर पर बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं व पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DM805g
via
Comments
Post a Comment