Skip to main content

कोंटा में कोरोना, शिक्षक पॉजिटिव घर-घर जाकर बांट रहा था किताबें

कोरोना का कहर अब शहर के साथ-साथ गांवों व कस्बों में भी देखने को मिल रहा है। ताजा मामला कोंटा का है। शुक्रवार को यहां के छत्तीसगढ़ पारा में एक कोरोना का मरीज मिलने से नगर में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया मरीज पेशे से शिक्षक है। शिक्षक 29 जुलाई को कोंटा से सुबह 8 बजे किस्टाराम के लिए निकला वहां पहुंचकर शिक्षक ने छात्रों के घर-घर जाकर पुस्तकें बांटी एवं जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज इकट्ठे किए।

दिनभर में शिक्षक ने 19 परिवारों से संपर्क किया एवं उसी दिन रात 8:30 बजे शिक्षक अपने घर पहुंच गया। साथी शिक्षक ने बताया कि किस्टाराम में जो शिक्षक एंटीजेन किट में पॉजिटिव निकला है। वह सीआरपीएफ कैंप के पास ही रहता था। कुछ दिन पहले ही किस्टाराम सीआरपीएफ कैंप से कोरोना के 19 मरीज सामने आए थे। गुरुवार से ही शिक्षक की तबीयत खराब होने लगी थी शुक्रवार सुबह इलाज के लिए कोंटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना इलाज कराया। इसी दौरान एंटीजेन टेस्ट कराने पर पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है।

शिक्षक के साथ उसकी पत्नी और 3 बच्चे रहते हैं। वहीं पुलिस की टीम ने शिक्षक के घर के साथ-साथ पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। वहीं शिक्षक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा खंगाली जा रही है। बीएमओ डॉ. कपिल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज को सुकमा हॉस्पिटल के लिए लेकर रवाना हो चुकी है जहां पर उसका पूरा इलाज होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona in Konta, teacher-positive was distributing books from house to house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ETD5ED
via

Comments