Skip to main content

मेरिट पर हुआ था शिक्षकों का चयन, अब तक नियुक्ति नहीं

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित बीएड-डीएड संघ के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी विज्ञापन के तहत परीक्षा लेकर शिक्षकों को मेरिट लिस्ट के आधार पर चयनित होने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं करने का विरोध किया है। इसे लेकर उन्होंने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि मेरिट सूची जारी होने के बाद अब नियुक्ति को लेकर हिल-हवाला किया जा रहा है। प्रदेश के 14850 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी थी। इस पर नेता प्रतिपक्ष पांडे ने पूर्व सीएम से वीडियो कॉल पर पीड़ितों की चर्चा करवाई। पूर्व सीएम ने कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है।

जब कोरोनाकाल में शिक्षाकर्मियों का संविलियन, स्थानांतरण हो सकता है तो उसी के समानांतर शिक्षकों की पदस्थापना क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर सवाल खड़े करते कहा कि बैक डोर से संविदा शिक्षकों को लिया जा रहा है तो व्यापमं से चयनित शिक्षकों को क्यों नहीं लिया जा रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fCbpAT
via

Comments