Skip to main content

एनआईए की टीम ने एक और व्यापारी को किया गिरफ्तार

भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या मामले में एनआईए ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हरिपाल सिंह चौहान नकुलनार का रहने वाला है व किराना सामान का थोक व्यापारी है। इस व्यापारी पर आरोप है कि भीमा मंडावी की हत्या के लिए नक्सलियों को विस्फोटकों के सप्लाई टीम में ये भी शामिल था।
गिरफ्तारी के बाद जगदलपुर एनआईए कोर्ट में मंगलवार को पेश किया गया। 3 दिनों की एनआईए रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में अभी और भी खुलासे की संभावना है। 29 जुलाई को एनआईए ने भीमा मंडावी की हत्या के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब तक विधायक के हत्या के आरोप में एनआईए 6 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
दरअसल 9 अप्रैल 2019 को श्यामगिरी में हुए ब्लास्ट में भीमा मंडावी सहित 4 जवानों की शहादत हुई थी। मामले की जांच मई 2019 से एनआईए की टीम कर रही है। अभी और भी खुलासे हो सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 6 आरोपियों को एनआई गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DkfA7o
via

Comments