Skip to main content

तरहुल के क्वारेंटाइन सेंटर से प्रवासी मजदूर भागा, केस दर्ज

कच्चे चौंकी अंतर्गत ग्राम पंचायत तरहुल के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया प्रवासी मजदूर युवक वहां से फरार हो गया। युवक की उपस्थिति जानने जब प्रभारी क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचा तो वह वहां नहीं मिला। सेंटर व गांव में युवक के नहीं मिलने के बाद उसके खिलाफ कच्चे चौकी में धारा 188, 269, 270 का केस दर्ज किया गया है।
ग्राम पंचातय तरहुल के आश्रित गांव डुवा निवासी युवक विनोद नरेटी 23 साल पिता रघुवीर काम करने हैदराबाद गया था। 5 अगस्त को वापस गांव आने के बाद उसे गांव के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। जहां वह अकेला था। लेकिन वह 8 अगस्त की रात सेंटर से भाग गया। 9 अगस्त की सुबह 7 बजे सेंटर प्रभारी तरहुल मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक संजीव लाटिया ने युवक की उपस्थिति जानने बाहर से आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसके मोबाइल नंबर पर भी कॉल किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके घर में पता किया तो उसकी मां देवली नरेटी ने बताया कि युवक रात में आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31IEXb0
via

Comments