मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में मंगलवार सुबह किलकारियां गूंजी, यहां 9 महीने की गर्भवती महिला जो दो दिन पहले पॉजिटिव ट्रेस हुई थी। उसने कोविड अस्पताल में मंगलवार सुबह एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह पहला मौका था जब कोविड हॉस्पिटल में इस तरह की डिलीवरी करवाई गई।
मेकॉज के डाॅक्टरों ने बताया कि महिला जगदलपुर की ही रहने वाली है और सोमवार की देर रात उसे लेबर पेन की शुरुआत हुई थी। इसके बाद डॉ. सोनी चंद्राकर को महिला की देखरेख के लिए रखा गया था।
अभी सैनिटाइजेशन के साथ मां के साथ ही रहेगा बच्चा
डाॅक्टरों ने बताया कि कोविड हॉस्पिटल में डिलीवरी होने पर स्टेट प्रोटोकॉल है। इसके तहत यदि मां चाहे तो बच्चे को तुरंत नर्सरी में शिप्ट करने का प्रावधान है और यदि मां न चाहे तो बच्चे को उसके पास भेजने के लिए भी प्रोटोकाल है। अभी महिला ने बच्चे को अपने पास रखने की इच्छा जताई है। ऐसे में बच्चे को मां के हाथों में देने से पहले सैनिटाइजेशन वाले प्रोटोकाल को फॉलो किया जा रहा है। पहले मां को सैनिटाइज किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3huODg8
via
Comments
Post a Comment