जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम पंचायत भाखरा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग द्वारा 10 साल पहले बनाई गई सड़क गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश में इस सड़क पर लोगों का आना-जाना कठिन हो जाता है। जिसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं पर अब तक इस सड़क को नहीं बनाया गया। सीपीआई के बैनर तले रविवार को ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपाई करते हुए गढ्ढों में भरे पानी में मछली पकड़कर जिला प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया।
भुनेश्वरी बघेल, सुकुराम बघेल और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की सड़क बनाने से तो न ही बनानी थी। इससे अच्छी तो मिट्टी और मुरुम की सड़क थी। पंचायत समय- समय पर मरम्मत तो कर देती थी। प्रधानमंत्री सड़क घोषित होने से अब पंचायत भी इसकी मरम्मत नहीं करवा रही है।
टेंडर हो चुका, जल्द बनेगी सड़क: अफसर
पीएमजेएसवाय के कार्यपालन अभियंता अरूण शर्मा ने कहा कि दहीकोंगा से भगदेवा 24 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए टेंडर लग चुका है। जल्द ही यह सड़क बनाई जाएगी। जो सड़क ज्यादा खराब दिख रही है वह पीडब्ल्यूडी की है जो अब हमें हैंडओवर हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gq27bD
via
Comments
Post a Comment