जिले में सोमवार को चार नए कोरोना मरीज मिले। जिला मुख्यालय में एंटीजन किट से हुई कोरोना जांच में महिला चपरासी, नाई समेत तीन पॉजिटिव मरीज मिले। इसके अलावा कोंटा में एसबीआई का कैशियर की रिपोर्ट भी एंटीजन किट जांच में पॉजिटिव मिली। कोविड-19 के जिला प्रभारी नभ ए स्माइल ने इसकी पुष्टि की है। एंटीजन किट टेस्ट में कोंटा में एसबीआई का कैशियर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्राहकों व बैंक स्टाफ में हड़कंप मच गया। संक्रमित मिला 31 वर्षीय बैंक कर्मचारी हॉस्पिटल पारा निवासी है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन बैंक को बंद करा दिया।
अच्छी बात यह है कि कैशियर के अलावा बैंक के अन्य कर्मचारी व मैनेजर की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं। हालांकि अब इनके स्वाब सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए मेकॉज भेजे जाएंगे। एसडीएम हिमांचल साहू ने बताया कि कैशियर के सीधे संपर्क में आए लगभग 30 ग्राहकों का कोरोना जांच किया जाएगा। इसके अलावा बैंक को सैनिटाइजेशन और कर्मचारियों के आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद बैंक दोबारा ग्राहकों के लिए खुलेगा।
आकार संस्था में पदस्थ महिला चपरासी पॉजिटिव
जिला मुख्यालय में सोमवार को मिले तीन मरीजों में एक दिव्यांग बच्चों की आकार संस्था में एक चपरासी और दूसरा गांधी नगर निवासी नाई व एक अन्य है। सैलून के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिला नाई पिछले कई दिन से दुकान नहीं खोल रहा था। वह गांधी नगर में किराये के मकान में रहता है। एंटीजन टेस्ट में सोमवार को चार नए कोरोना मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 32 हो गई है। एंटीजन किट में पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमितों के ट्रैवल व कांटेक्ट हिस्ट्री की पड़ताल की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3irUD9p
via
Comments
Post a Comment