शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पौधों का रोपण किया इस अवसर पर प्राचार्य भरत लाल साहू ने कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्र के बराबर है वह कार्बन डाइऑक्साइड शोषित कर हमें ऑक्सीजन देते हैं। कार्यक्रम अधिकारी वासुदेव कुमार सोनबेर ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है।
इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अनिल कुमार साहू शिक्षक ने कहा कि पौधारोपण कर संरक्षण हम सब का दायित्व है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फल दार छायादार फूल दार पौधे लगाए और भारत का मानचित्र बनाया। कोसमर्रा के मुक्तिधाम में पीपल पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर स्वयंसेवक यीशु कुमार, चेतनानंद, मोनल कुमार यशस्वी कुमार,युशराज हेमकुमार, टुकेश्वर, प्रमोद कुमार दिपक कुमार उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fBEMDh
via
Comments
Post a Comment