Skip to main content

सामरी में सोलर कोल्ड स्टोरेज खोलने की तैयारी

कलेक्टर श्याम धावड़े ने सहायक संचालक कृषि को सामरी क्षेत्र में नाशपाती और मिर्ची की अधिक पैदावार को देखते हुए सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाने प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया है।
कलेक्टर ने रेशम उद्यान विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में रेशम के उत्पादन की संभावना को देखते हुए उत्पादन बढ़ाने और जिले के लीची, नाशपाती, मिर्ची, उत्पादक किसानों को उचित मूल्य मिले। इसके लिए मार्केटिंग व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार करने कहा। रेशम विभाग के सहायक संचालक मनीष पवार ने बताया कि आरागाही, बासेन और तातापानी के 210 हेक्टेयर में रेशम पालन किया जाता है। जिसका वार्षिक लक्ष्य 21 लाख तसर का उत्पादन है। तीनों केन्द्र का संचालन समूह करते है, जिससे समूह को 21 से 22 हजार की आय प्राप्त होती है। कलेक्टर ने जिले में रेशम उत्पादन की संभावना को देखते हुए उत्पादन बढ़ाने वन विभाग से सामंजस्य स्थापित कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। 250 हेक्टेयर में रेशम उत्पादन लक्ष्य बढ़ाते हुए महिला समूहों को जोड़कर 35 लाख कोकून तसर उत्पादन का लक्ष्य लेकर कार्य करने व कोकून बैंक की स्थापना करने के निर्देश दिए।

उद्यान व्यवस्थित करने अफसरों को निर्देश
उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में संचालित ओबरी, डुमरखी, बघिमा, कुसमी-नटवरनगर, वाड्रफनगर, रामानुजगंज और शंकरगढ़ नर्सरी को दो माह के अंदर व्यवस्थित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hHhYnE
via

Comments