Skip to main content

बच्चों ने घर से दी आेपन परीक्षा, चेकिंग भी घर से

हर साल ओपन स्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने रायपुर भेजी जाती थी। इस साल कोरोना संक्रमण के कारण ओपन स्कूल परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन जिले में ही शिक्षकों के घर पर ही कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं असाइनमेंट से ली गई। छात्रों को प्रश्रपत्र के साथ उत्तरपुस्तिका भी दी गई जिसे उन्हें अपने घरों से ही लिखकर दो दिनों में जमा करना था।
शासन से आदेश आया है कि असाइनमेंट पेपर का मूल्यांकन भी कांकेर जिला में ही करना है। ओपन स्कूल परीक्षा का 12वीं कक्षा में असाइनमेंट के लिए प्रश्न पुस्तिका व उत्तरपुस्तिका का वितरण छात्रों को 22 से 29 जुलाई तक किया गया था। इसके बाद कक्षा 10वीं असाइनमेंट पेपर के लिए प्रश्न पत्र व उत्तरपुस्तिका का वितरण 4 से 9 अगस्त तक किया गया। उत्तर पुस्तिका की जांच का काम 20 अगस्त से चल रहा है और 10 दिन में उत्तरपुस्तिका की जांच करने शिक्षकों को कहा गया है। 10 वीं, 12 वीं के कुल 20 हजार उत्तरपुस्तिकाओं को जांचना है जिसमें से 15 हजार की जांच हो चुकी है। 5 हजार की जांच होना शेष है। जांच के बाद उत्तरपुस्तिका के बंडल पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। ओपन स्कूल के 10वीं, 12वीं के 4500 परीक्षार्थी हैं। जिले में 60 शिक्षक उत्तरपुस्तिका की जांच कर रहे है।ं गोपनियता बनाए रखने एक विकासखंड के छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं दूसरे विकासखंड के शिक्षकों के पास भेजी गई है। कोरोना से बचाव के लिए उत्तर पुस्तिका के बंडलों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। सभी शिक्षकों को समन्वय केंद्र से पेपर बंडल पूरी तरह से सुरक्षित रखकर जांच करने कहा गया है। उत्तर पुस्तिका को पानी, बच्चों तथा जानवरों से बचाने की जवाबदारी शिक्षक की ही है। उत्तर पुस्तिका की सुरक्षा को लेकर स्ट्रांग रूम और उसके आसपास बाहरी लोगों को आने की अनुमति नहीं है।

जिले में ही जांच की जा रही: समन्वयक
कांकेर ओपन स्कूल समन्वयक केंद्र प्रभारी आरपी साहू ने कहा कोरोना संक्रमण का खतरा है। इस कारण शासन के निर्देश पर मूल्यांकन जिले में ही शिक्षकों से कराया जा रहा है। मूल्यांकन कार्य पुरी सावधानी तथा सर्तकता के साथ किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The children gave the home test, checking also from home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34J5c4f
via

Comments