Skip to main content

बनसागर-उमरादाह कच्ची सड़क हुई कंडम

ग्राम पंचायत बनसागर से उमरादाह कच्ची सड़क की मरम्मत नहीं होने से बारिश में वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे। वहीं गड्ढों में पानी भरे होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्राम पंचायत मुख्यालय बनसागर एवं उमरादाह की दूरी 3 किलोमीटर है। यहां तक पहुंचने के लिए कच्ची सड़क है, जो अब कंडम हो चुकी है। बारिश में यह पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीण रमेश कुमार साहू, भाव सिंह नेताम, प्रफुल्ल पटेल, सत्य प्रकाश साहू, ब्रह्मा सोरी, कृष्णा पटेल, रवि कुमार साहू, उमेंद्र निषाद, अभी राम साहू ,जीवन पटेल, अघन यादव, रविंद्र यादव, दशरथ मंडावी ने कहा बनसागर से उमरादाह तक पहुंचने में लोगों को काफी दिक्कत होती है। कच्ची सड़क व बारिश के चलते हमेशा लोग गिरते रहते हैं। इस मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़कर गिट्टीकरण व डामरीकरण करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bansagar-Umradah raw road becomes condom


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g3DzVx
via

Comments