Skip to main content

लोकल फॉल्ट व मेंटेनेंस बिजली कंपनी की मनमानी से लोग परेशान

बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली से क्षेत्रीय ग्रामीण लंबे समय से आक्रोशित चल रहे हैं। स्थानीय 60 से 70 ग्रामों का केन्द्र खुज्जी बिजली विभाग है। ग्रामीण यहां आकर अपना बिजली बिल पे करते हैं, पर पिछले चार- पांच माह से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या इस क्षेत्र के लिए एक आम बात हो गई है।

कभी रात में घंटों तक तो कभी सुबह 9 बजे से दिन में आजकल कम से कम दस बार बिजली गुल होना साधारण बात हो गई है। यह समस्या से छुरिया ब्लॉक के आश्रित ग्राम जोंधरा कुछ ज्यादा ही प्रभावित है। यहां बीते 26 अगस्त को लाइन पूरी तरह बंद रहा, वहीं 27 अगस्त को बिजली की आपूर्ति रात करीब एक बजे बहाल हो पाई। लगातार बिजली बंद की समस्या से उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं।

कुटीर उद्योग चलाने वाले इससे कुछ ज्यादा ही प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों को इन दिनों बिजली बंद होने के चलते आटा भी नहीं मिल पा रहा है। खुज्जी बिजली कंपनी जेई चिरंजीवन कुमार नायक ने बताया कि कई बार स्थानीय ग्राम से डीओ उड़ जाने पर कंपनी को पता नहीं चल पाता है, उन्होंने आने वाले समय में शीघ्र ही व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YMzHTl
via

Comments